Lucknow News: गौ-तस्करों से मुठभेड़, फायरिंग में एक बदमाश घायल, तीन फरार

दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने किया गौ-कशी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़

Lucknow News: दुबग्गा थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ-तस्करों के एक गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गौ-तस्कर वसीम घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालाँकि, उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

यह घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र के गाँव सराय प्रेमराज में 12 सितंबर को हुई गौ-कशी की घटना के खुलासे के बाद सामने आई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) ने इस मामले की जाँच के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीम बनाई थी। जाँच के दौरान पुलिस को वसीम और उसके साथियों की पहचान हुई थी।

आज, 15 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वसीम और उसके साथी एक सफेद कार में गौ-कशी की एक और घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

सूचना पर, दुबग्गा, पारा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने समरथ नगर के सामने किसान पथ अंडरपास पर घेराबंदी की। जब टीम ने सफेद कार को रोकने की कोशिश की, तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वसीम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल आरोपी वसीम (पुत्र रहीस, निवासी झबनिया खेड़ा, हरदोई) के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगाई गई हैं।

Also Read: अमेठी के नर्सिंग कॉलेज में 72 लाख का फर्जीवाड़ा, 36 छात्राओं से लाखों की ठगी, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.