Lucknow News: “खाद्य प्रसंस्करण से किसान होंगे मालामाल, सेना के जवानों को मिला स्वरोजगार का नया मार्ग”

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सेना, नौसेना और वायुसेना के 32 अधिकारियों व कर्मचारियों को “सर्टिफिकेट इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी” का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किया। यह प्रशिक्षण रीजनल फूड रिसर्च एंड एनालिसिस सेंटर (आर-फ्रैक) लखनऊ और रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल री-सेटेलमेंट की ओर से आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने वाले चार उद्यमियों को 9 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि भी वितरित की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

खाद्य प्रसंस्करण व स्वरोजगार को बढ़ावा

श्री मौर्य ने कहा कि “सेना ने हमेशा देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह प्रशिक्षण हमारे सैनिक भाइयों के लिए न केवल स्वरोजगार के अवसर खोलेगा बल्कि वे दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे।” उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से खाद्य प्रसंस्करण व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

खाद्य प्रसंस्करण को कृषि और उद्योग के बीच की सबसे अहम कड़ी बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सेक्टर किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का सबसे बड़ा साधन है।

डिप्टी सीएम ने कहा –

  • किसानों के उत्पाद बर्बाद नहीं होंगे, उन्हें अधिक से अधिक दाम दिलाने की व्यवस्था होगी।
  • प्रदेश में सबसे ज्यादा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ स्थापित हुई हैं, जिससे यूपी देश का हब बन रहा है।
  • खाद्य प्रसंस्करण से निवेश, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल “आत्मनिर्भर भारत” और “विकसित उत्तर प्रदेश” के संकल्प को और मजबूत करेगी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बी.एल. मीणा, विशेष सचिव प्रेरणा शर्मा, निदेशक बी.डी. राम सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: Raebareli News: राहुल गांधी के दौरे से गरमाई रायबरेली की सियासत, बीजेपी बनाम कांग्रेस आमने-सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.