Lucknow News: महिला से लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दबोचे गए तीन आरोपी

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक महिला से टॉप्स लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की जोन-दक्षिणी व सर्विलांस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान आरोपियों के पास से लूट के टॉप्स और वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना का विवरण

Lucknow Crime News

27 अप्रैल को वादी आदित्य कुमार रावत अपनी माता के साथ दोपहिया वाहन से गोसाईगंज से घर लौट रहे थे। ग्राम कबीरपुर के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी माता के बाएं कान से टॉप्स झपट लिए और फरार हो गए।

इस मामले में गोसाईगंज थाने में बीएनएस की धारा 304 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

1. अर्जुन रावत (27) – निवासी सल्लाहीमऊ, थाना बीबीडी, लखनऊ
2. उदयराज (28) – निवासी मीसा, थाना गोसाईगंज, लखनऊ
3. मोहिनी (35) – निवासी नीलमथा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ (अर्जुन की बहन)

पुलिस कार्रवाई

150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को इंदिरा नहर के पास से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे के आदी हैं और पैसों की जरूरत पड़ने पर लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। लूटे गए टॉप्स को आरोपी मोहिनी की मदद से नीलमथा स्थित रस्तोगी ज्वैलर्स की दुकान पर 26,200 रुपये में बेचा गया था।

आपको बता दें कि पुलिस ने टॉप्स व बाइक (UP32 QC 3814) बरामद कर ली है।

आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी अर्जुन रावत के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। वहीं, उदयराज और मोहिनी पर भी वर्तमान लूटकांड के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि घटना के सफल अनावरण व गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा पुलिस टीम को 25,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Also Read: UP News: लखनऊ में अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर, रेलवे ट्रैक के किनारे बसे थे सैकड़ों परिवार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.