Lucknow News: चारबाग स्टेशन से मासूम बच्ची का अपहरण, GRP ने अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
Lucknow News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से 6 साल की मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा GRP पुलिस ने करते हुए एक अंतर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह बच्ची को अगवा कर मुंबई ले जाकर बेचने की साजिश रच रहा था।
मामले की सूचना मिलते ही GRP एक्टिव हुई
जानकारी के मुताबिक, बच्ची बिहार की रहने वाली एक महिला के साथ चारबाग स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान गिरोह के सदस्यों ने महिला को बहला-फुसलाकर बच्ची को चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही GRP एक्टिव हुई और SP GRP रोहित मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
बच्ची को मुंबई ले जाकर अवैध रूप से बेचने की योजना थी
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आलमबाग इलाके से गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे बच्ची को मुंबई ले जाकर अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। GRP की इस कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है।
Also Read: ‘मुझे बनाओ निशाना…’, हर्षित राणा के सपोर्ट में उतरे हेड कोच गौतम गंभीर, श्रीकांत पर किया कड़ा पलटवार

