अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम: तंत्र-मंत्र और बलि के नाम पर मासूम की निर्मम हत्या, महिला गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार अपराध शाखा, डीसीपी पश्चिमी क्राइम टीम, थाना दुबग्गा एवं ठाकुरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मासूम की हत्या के मामले में वांछित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार आज (6 फरवरी) सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस टीम ने अभियुक्ता जुगनू पत्नी सोनू पंडित को कूड़ा चौराहा, सर्विस लेन रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

बता दें कि बीते 24 जनवरी को वादी छोटे लाल निवासी ग्राम बरावन खुर्द, थाना दुबग्गा, जनपद लखनऊ ने अपनी 8 वर्षीय बेटी के गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कराई। पुलिस द्वारा की गई जांच में मासूम का शव थाना सैरपुर क्षेत्र में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला हत्या में तब्दील कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिनांक 23 जनवरी को अभियुक्त सोनू पंडित ने तंत्र-मंत्र के लिए लड़की की बलि देने की योजना बनाई। जब अभियुक्ता जुगनू ने विरोध किया। तो सोनू पंडित ने उसे मारा-पीटा और बच्ची की हत्या कर दी। बाद में शव को एक प्लास्टिक बैग में लपेटकर साइकिल के बॉक्स में रखकर ठिकाने लगा दिया।

गिरफ्तार महिला के बारे में जानकारी

  • नाम: जुगनू
  • पति का नाम: सोनू पंडित
  • पता: किराये का मकान, एच 3/24, आम्रपाली योजना, कोतवाली दुबग्गा, लखनऊ
  • मूल निवास: ग्राम चौसार, थाना अरवल, जिला हरदोई
  • उम्र: 32 वर्ष

बरामदगी का विवरण

  • काले रंग की 22 इंच की साइकिल
  • 39 इंच लंबी भूरे-काले रंग की सूत की रस्सी (जिसका उपयोग शव बांधने में किया गया था)
  • सफेद पारदर्शी पन्नी (जिसका उपयोग शव ढकने में किया गया था)
  • तंत्र-मंत्र से संबंधित फूल और लौंग
  • वीवो कंपनी का मोबाइल फोन (आईएमईआई नंबर: 861615050496697 व 861615050496689)

फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ धारा 137(2), 103(1), 140(2), 238 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जिला कारागार लखनऊ भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Read: UP News: सपा ने EC को भेजा ‘कफन’, अखिलेश यादव बोले- मर चुका है चुनाव आयोग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.