Lucknow News: सर सैयद अहमद खान ने आधुनिक शिक्षा और हिंदू-मुस्लिम एकता को दी नई दिशा- सोहिल अख्तर अंसारी

Lucknow News: महान समाज सुधारक और आधुनिक शिक्षा के अग्रदूत सर सैयद अहमद खान की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई।

इसमें वक्ताओं ने उनके शैक्षिक योगदान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक सद्भाव के लिए किए गए प्रयासों को याद किया। कहा कि सर सैयद ने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाया और प्रगतिशील सोच को बढ़ावा दिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा की ऐसी मशाल जलाई, जिसका प्रभाव देश-विदेश तक पहुंचा।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां से पढ़े अनेक लोगों ने भारतीय राजनीति, सामाजिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. तारिक सिद्दीकी ने कहा कि सर सैयद आधुनिक शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रमुख समर्थक थे।

उन्होंने समाज को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

गोष्ठी में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन हम्माम वहीद ने किया, जबकि समापन संजय शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडे, पूर्व आईपीएस कुशहर पासवान, समीना शफीक, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, प्रमोद सिंह, विनोद मिश्रा, अनीस अख्तर मोदी, अख्तर मलिक, मोहम्मद उमैर, मसूद अहमद, शाहनवाज खान, काशिफ सिद्दीकी, एडवोकेट शमशाद अहमद, ऋचा शर्मा, आस्था तिवारी, जमाल अख्तर और शफीक अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read: Lucknow News: विश्व ट्रॉमा दिवस पर SGPGI में सड़क सुरक्षा का संदेश, 170 से अधिक लोगों ने ली शपथ

Get real time updates directly on you device, subscribe now.