Lucknow News: अवैध मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण के लिए प्रदेशभर में ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान तेज

Sandesh Wahak Digital Desk: DGP राजीव कृष्ण के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह अभियान पुलिस थानों के मालखानों में वर्षों से जमा अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

प्रारंभ में यह अभियान 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक प्रस्तावित था, लेकिन लक्ष्यों की पूर्ण प्राप्ति को देखते हुए इसकी समय-सीमा एक माह बढ़ाकर 30 जून 2026 तक कर दी गई है।

NDPS नियमों के तहत वैज्ञानिक निस्तारण

मादक पदार्थों का निस्तारण NDPS (जब्ती, भंडारण, नमूनाकरण एवं निपटान) नियम-2022 के अंतर्गत GSR-899(E) में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जा रहा है।

पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुले में जलाने के बजाय इंसीनरेटर (Incinerator) के माध्यम से विनष्टीकरण किया जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण और सुरक्षा जोखिमों से बचाव हो सके।

अब तक की प्रगति

  • कुल सैंपलिंग (धारा 52(A), NDPS Act): 1,15,430 किग्रा
  • विभागीय अनुमति प्राप्त निस्तारण: 1,15,416 किग्रा
  • अब तक नष्ट किए गए मादक पदार्थ: 63,901 किग्रा
  • प्रक्रियाधीन निस्तारण: 51,529 किग्रा

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य थानों के मालखानों में जगह खाली करना, अवैध पदार्थों के दुरुपयोग की संभावना को समाप्त करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

Operation Dahan

‘ऑपरेशन दहन’ में शीर्ष-10 कमिश्नरेट/जनपद

  1. आगरा कमिश्नरेट – 9,671.98 किग्रा
  2. इटावा – 5,774.822 किग्रा
  3. सोनभद्र – 5,715.476 किग्रा
  4. मैनपुरी – 4,864.968 किग्रा
  5. हरदोई – 4,183.104 किग्रा
  6. शामली – 3,590.179 किग्रा
  7. बरेली – 2,625.18 किग्रा
  8. कासगंज – 2,341.888 किग्रा
  9. बुलंदशहर – 2,001.662 किग्रा
  10. कौशाम्बी – 1,806.587 किग्रा

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और वैज्ञानिक मानकों के साथ जारी रहेगा।

Also Read: टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन से उठा धुआं, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.