Lucknow News: इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची पासपोर्ट सेवा वैन, 90 आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

Lucknow News: पासपोर्ट सेवाओं को लोगों के लिए आसान और सुलभ बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ओर से विभिन्न संस्थानों और जिलों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 21 और 22 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में पासपोर्ट सेवा वैन पहुंची।

शिविर के दौरान करीब 90 पासपोर्ट आवेदनों का निस्तारण किया गया। आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक और पासपोर्ट से जुड़ी अन्य जरूरी औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी की गईं।

इससे आवेदकों को पासपोर्ट सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

कई जिलों में लगाए जा चुके हैं शिविर

Lucknow News

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की पासपोर्ट सेवा वैन के जरिए महोबा, चित्रकूट, बस्ती और चंदौली समेत कई जिलों में विशेष शिविर लगाए जा चुके हैं।

इसके अलावा आईआईटी कानपुर में आयोजित शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

पासपोर्ट सेवा वैन का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों और प्रमुख संस्थानों तक पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने कहा कि भविष्य में भी जरूरत और मांग के अनुसार विभिन्न संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों और दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Also Read: भारत-नेपाल सीमा पर बरामद 22 किलो नशीले पदार्थ की जांच रिपोर्ट एक माह बाद भी अटकी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.