लखनऊ पुलिस और ईश वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल, रक्तदान के जरिए पेश की मिशाल

लोक बंधु अस्पताल में सजा सेवा का मंच, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के राज नारायण लोक बंधु संयुक्त चिकित्सालय में आज मानवता और सेवा की एक मिसाल देखने को मिली। लखनऊ पुलिस मित्र परिवार एवं ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवियों और युवाओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

70 से अधिक युवाओं की सहभागिता

शिविर में करीब 70 से अधिक समाजसेवियों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें से 43 रक्तदाताओं एवं रक्त वीरांगनाओं ने अपना रक्त दान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।

प्रथम रक्तदाता: दिव्यांश सिंह ने शिविर का शुभारंभ करते हुए पहला रक्तदान किया।

द्वितीय व तृतीय रक्तदाता: क्रमशः यश्वीर और विरेश सिंह ने रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।

लखनऊ पुलिस और ईश वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल, 43 लोगों ने रक्तदान के जरिए पेश की मिशाल

प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

यह शिविर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के संरक्षक कविंद्र प्रताप सिंह की संरक्षता एवं संस्थापक जितेंद्र सिंह के सफल संयोजन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर तिवारी, एचओडी (ब्लड बैंक) डॉ. पी.सी. तिवारी, डॉ. प्रकाश उपाध्याय और डॉ. धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

“आपका यह एक यूनिट रक्तदान मानवता और सेवा की भावना को सशक्त बनाता है। यह केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी के लिए जीवन का उपहार है।”

डॉ. अजय शंकर तिवारी

इन्होंने बनाया शिविर को सफल

कार्यक्रम का संचालन और गीतों की प्रस्तुति पवन सिंह ने की, जिन्होंने अपने मधुर स्वरों से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर की सफलता में फाउन्डर मेम्बर सरिता सिंह, ज्योति खरे (सेक्टर वार्डन सिविल डिफेंस), नूतन वर्मा, प्रशांत बाजपेई, अश्वनी कुमार, प्रशांत तिवारी, पवन सिंह, सुजीत पटेल, अनुज श्रीवास्तव, चंद्र शेखर सिंह, एडवोकेट रिचा मिश्रा, बी.के. सिन्हा (सीनियर मैनेजर BoB), धीरेंद्र मिश्रा, रुचि मिश्रा और सुधा टंडन सहित अनेक सहयोगियों का अथक प्रयास रहा।

इसके अतिरिक्त, निर्मला मिश्रा (अध्यक्ष, निर्मल एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी) और शिप्रा सिंह (अध्यक्ष, रुझान फाउंडेशन) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

Also Read: बहुजन भाईचारा संवाद महारैली: चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार, बोले- ‘तानाशाही सोच’ वाली सरकार…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.