Lucknow News: बढ़ा जनविश्वास-मजबूत हुआ सिस्टम, IGRS रैंकिंग में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
Lucknow News: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) की जून 2026 की रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
इस दौरान कमिश्नरेट ने शत-प्रतिशत (100%) अंक अर्जित कर नई उपलब्धि दर्ज की है।
आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कारण पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 50 थानों ने भी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके चलते प्रदेश स्तर पर कमिश्नरेट को शीर्ष स्थान मिला है।
नेतृत्व और मॉनिटरिंग का दिखा असर
यह सफलता पुलिस आयुक्त के नेतृत्व, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय व नोडल आईजीआरएस स्टाफ ऑफिसर की प्रभावी निगरानी का परिणाम मानी जा रही है।
कमिश्नरेट स्तर पर लगातार समीक्षा, अनुश्रवण और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक की व्यवस्था को मजबूत किया गया।
जनविश्वास में हुआ इजाफा
पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के साथ शिकायतों के निस्तारण से आमजन का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने स्पष्ट किया है कि आगे भी जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
IGRS शाखा में तैनात अधिकारी-कर्मचारी
निरीक्षक यशवंत सिंह, उप निरीक्षक तनवीर अहमद, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, महेंद्र पाल वर्मा, राहुल गिरि, जयप्रकाश यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार और विजय कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

