Lucknow News: सनसनीखेज सुनार लूटकांड का खुलासा, 1.50 करोड़ के जेवरात संग दो बदमाश गिरफ्तार

Lucknow News: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन दक्षिणी अंतर्गत थाना गोसाईगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में सुनार के साथ हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा कर लिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.50 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे मुन्शीगंज रामबाग रोड स्थित ज्वैलरी दुकानदार सचिन कुमार वर्मा स्कूटी से घर जा रहे थे।

इसी दौरान बंग्ला भवानी मंदिर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोककर बैग लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।

600 CCTV फुटेज खंगाले, सर्विलांस से सुराग

घटना के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर चार टीमों का गठन किया गया।

Lucknow News

करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर 6 जुलाई की रात दहेरामऊ अंडरपास से शिवम यादव उर्फ कुंदन और अंकुल यादव उर्फ गोले को गिरफ्तार किया गया।

कई जिलों में लूट की घटनाओं में शामिल

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ज्वैलर्स की रेकी कर चोरी की बाइक से वारदात करते थे। जरूरत पड़ने पर गोली चलाने से भी नहीं हिचकते थे।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और वे लखनऊ, रायबरेली व चंदौली में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

आपको बता दें कि सफल कार्रवाई पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Also Read: Bareilly News: पारिवारिक कलह में पति ने जहर खाकर दी जान, पत्नी और साली गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.