Lucknow News: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अजंता आईवीएफ हॉस्पिटल में हुआ पौधारोपण, लगाए गए 11 पौधे
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश देने के उद्देश्य से आलमबाग स्थित अजंता आईवीएफ हॉस्पिटल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री सुखमनी सेवा सोसायटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट के नेतृत्व में परिसर में 11 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल करने का भी वादा किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृपाल सिंह ऐबट ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन की सबसे बड़ी जरूरत हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों को स्नेह, सुरक्षा और संरक्षण देती है, उसी तरह पेड़ भी हमें शुद्ध ऑक्सीजन, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं।
उन्होंने सभी लोगों से अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाए, तो हरित और स्वच्छ भारत का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अधिक से अधिक लोगों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य, स्वच्छ पर्यावरण और मातृ सम्मान का संदेश भी देता है।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। सभी ने हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।
Also Read: Azamgarh News: गैंगस्टर केसी राय का 10 करोड़ का आलीशान भवन कुर्क
Get real time updates directly on you device, subscribe now.