Maharashtra NEET UG Counselling: MBBS की 84.58% सीटें भरीं, BDS में 44.69% दाखिला

Maharashtra NEET UG Counselling 2026: महाराष्ट्र में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए MBBS और BDS एडमिशन के पहले राउंड का नतीजा सामने आ गया है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के 6 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य कोटे की कुल 10,646 सीटों में से 8,001 सीटें भर गई हैं। यानी 75.15% सीटों पर दाखिला हुआ। अब 2,645 सीटें खाली हैं।

पहले राउंड में सीट पाने वाले छात्रों में 1,317 ने सीट फ्रीज की, जबकि 6,684 छात्रों ने बेटरमेंट का विकल्प चुना। ऐसे छात्र अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या पसंदीदा सीट पाने की कोशिश कर सकेंगे।

MBBS में ज्यादा रहा छात्रों का रुझान

महाराष्ट्र में कुल 8,129 MBBS सीटों में से 6,876 भर गईं। एडमिशन दर 84.58% रही। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 4,980 सीटों में से 4,665 सीटें (93.67%) भरीं और 415 खाली रह गईं। निजी कॉलेजों में 3,149 में से 2,311 सीटें भरीं, जबकि 838 सीटें खाली हैं।

इसके मुकाबले BDS में रुझान कम रहा। कुल 2,517 सीटों में 1,125 (44.69%) भर पाईं। सरकारी डेंटल कॉलेजों में 317 में से 196 और निजी कॉलेजों में 2,200 में से 929 सीटों पर दाखिला हुआ।

7 सितंबर से दूसरे राउंड की प्रक्रिया

दूसरे राउंड के लिए सीटों की जानकारी 7 सितंबर को जारी होगी। छात्र 8 से 10 सितंबर तक पसंद और प्राथमिकताएं भर सकेंगे। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 12 सितंबर को जारी किया जाएगा।

Also Read: JNVST Admission 2027: नवोदय की 9वीं-11वीं में एडमिशन शुरू, 30 सितंबर तक करें आवेदन 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.