Mahashivratri Fast: महाशिवरात्रि व्रत सेहत के लिए वरदान, जानें उपवास से कैसे घटता है वजन और शरीर होता है डिटॉक्स ?
Mahashivratri Fast: महाशिवरात्रि का पर्व आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लाखों भक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महाशिवरात्रि का व्रत सिर्फ आध्यात्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है? वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक शोध बताते हैं कि उपवास करने से शरीर डिटॉक्स होता है, वजन घटता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।
व्रत से वजन घटाने में कैसे मिलती है मदद?

– उपवास रखने से शरीर की कैलोरी इनटेक कम होती है, जिससे अतिरिक्त फैट जलने लगता है।
– मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और वसा तेजी से कम होती है।
– एनर्जी के लिए शरीर फैट को बर्न करता है, जिससे वजन कम होता है।
– यह प्रक्रिया मोटापे से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों के खतरे को भी कम करती है।
भारत में तेजी से बढ़ रही ओबेसिटी

वर्तमान समय में भारत में 10 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे से ग्रस्त हैं, जबकि दुनिया में यह संख्या 200 करोड़ से अधिक हो चुकी है। खराब लाइफस्टाइल, अस्वस्थ खानपान और शारीरिक सक्रियता की कमी मोटापे के बड़े कारण हैं।
स्वामी रामदेव के बताए गए योग और आयुर्वेदिक उपाय

स्वामी रामदेव के अनुसार, व्रत के दौरान योग और सही खानपान का पालन करके मोटापा तेजी से घटाया जा सकता है।
– सुबह नींबू-पानी पीना फायदेमंद होता है।
– लौकी का सूप या जूस शरीर को डिटॉक्स करता है।
– रात में हल्का भोजन करें, रोटी-चावल से बचें और डिनर 7 बजे से पहले कर लें।
– अदरक-नींबू की चाय वजन घटाने में सहायक होती है।
– त्रिफला का सेवन करने से पाचन सही रहता है और फैट कम होता है।
– दालचीनी और शहद के मिश्रण से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, मोटापा घटाएं

– लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का उपयोग करें।
– रात में जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
– भोजन और सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें।
– मानसिक तनाव कम करें और नियमित व्यायाम करें।
महाशिवरात्रि व्रत न सिर्फ आध्यात्मिक लाभ देता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यदि सही जीवनशैली और योग अपनाया जाए, तो न सिर्फ मोटापा घटाया जा सकता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

