यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 46 IAS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के DM बदले

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करते हुए एक साथ 46 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और नगर आयुक्त बदल दिए गए हैं।

प्रमुख तबादले

 

अधिकारी का नाम नई तैनाती
कृतिका ज्योत्सना जिलाधिकारी (DM), बस्ती
राजा गणपति आर जिलाधिकारी (DM), सीतापुर
अभिषेक आनंद (DM सीतापुर थे) विशेष सचिव, आबकारी
राजेश कुमार मंडलायुक्त, मिर्जापुर
बाल कृष्ण त्रिपाठी (DM मिर्जापुर थे) सचिवालय सामान्य प्रशासन
हिमांशु नागपाल (CDO वाराणसी थे) नगर आयुक्त, वाराणसी
प्रखर सिंह मुख्य विकास अधिकारी (CDO), वाराणसी
वंदिता श्रीवास्तव (ADM वाराणसी थीं) मुख्य विकास अधिकारी (CDO), कुशीनगर
नंद किशोर कलाल (CDO रामपुर थे) उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

Also Read: कुशीनगर में विज्ञान का अद्भुत संगम: रॉकेट प्रक्षेपण स्थल पर रोबोट डॉग ने दिखाए करतब, इसरो ने सराहा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.