पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव! 2027 कि तैयारी शुरू
Punjab Assembly Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने साफ कर दिया है कि इस बार वह सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष (BL Santosh) दो दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचे हैं। सोमवार को पटियाला में हुई जोनल बैठक में उन्होंने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
BJP पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह और राज्य संगठन महासचिव मंत्री श्रीनिवासुलु भी बैठक में मौजूद रहे।
117 सीटों पर BJP का फोकस, सरकार बनाने का दावा
बीएल संतोष ने कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा इस बदलाव को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2027) में पार्टी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल कर सरकार बनाएगी।
उनके इस ऐलान के बाद पंजाब की सियासत में BJP की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी अब गठबंधन के बजाय पूरे राज्य में अपने संगठन और उम्मीदवारों के दम पर विस्तार करने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है।
बूथ से लेकर विधानसभा तक तैयारी
भाजपा का फोकस अब बूथ लेवल संगठन (Booth Level Strategy) को मजबूत करने पर है। बैठकों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
बीजेपी नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी पंजाब के मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा।
बीएल संतोष ने सोमवार को पटियाला और बठिंडा में संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता की। 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में जोनल बैठकें होंगी।
अमृतसर में प्रदेश महासचिवों के साथ अलग बैठक भी प्रस्तावित है। इन बैठकों में चुनावी तैयारियों (Election Preparation), संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर मंथन किया जाएगा।
भाजपा का लक्ष्य साफ है, पंजाब की सभी 117 सीटों पर संगठन को सक्रिय करना और 2027 के Punjab Assembly Election में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरना।
Also Read: ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के भीतर ही मतभेज? CWC के फैसले पर नेताओं ने कहा- बेतुका मुद्दा

