IPL 2026 से पहले KKR मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली हेड कोच की जिम्मेदारी

Sandesh Wahak Digital Desk: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरबदल किया है।

टीम ने अभिषेक नायर को नया हेड कोच नियुक्त किया है। नायर पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित की जगह लेंगे, जिन्होंने लगातार तीन सीजन तक टीम की कमान संभालने के बाद इस साल पद से इस्तीफा दे दिया था।

अभिषेक नायर की यह कोलकाता टीम में वापसी मानी जा रही है, क्योंकि वह पहले भी पांच वर्षों तक KKR के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं।

42 वर्षीय नायर को उनके अनोखे कोचिंग स्टाइल और खिलाड़ियों के साथ मजबूत व्यक्तिगत तालमेल के लिए जाना जाता है।

Abhishek Nayar

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के दौरान नायर भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच की भूमिका में थे। उनके साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ी प्रशिक्षण ले चुके हैं।

हाल ही में नायर ने WPL 2025 में यूपी वॉरियर्स की कोचिंग की थी, हालांकि टीम का प्रदर्शन औसत रहा।

अभिषेक नायर का KKR के साथ जुड़ाव लंबे समय से रहा है। रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पिछले सीजन (IPL 2025) में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था — टीम ने केवल 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की और अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही।

आईपीएल 2024 की चैंपियन होने के बावजूद टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी।

अब फ्रैंचाइज़ी को उम्मीद है कि अभिषेक नायर के नेतृत्व में KKR एक बार फिर अपनी चैंपियनशिप फॉर्म में वापसी करेगी और IPL 2026 में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Also Read: Women’s World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकने उतरेगी टीम इंडिया, इतिहास रचने को तैयार 11 शेरनियां!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.