सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, 4 की मौत, कई घायल

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर बंभानी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार यात्रि प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान कर वापस लौट रहे थे। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ जा रहे थे। इस दौरान बोलेरो और ट्रेलर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

ये हादसा सुबह साढ़े 6 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में लक्ष्मीबाई (30) पत्नी रामकुमार यादव निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर, रायगढ़, छत्तीसगढ़, अनिल प्रधान (37) निवासी केसापाली, पुसौर, ठाकुर राम (58) निवासी मानिकपुर थाना सरैया, सारंगगढ़, छत्तीसगढ़, रुक्मिणी यादव (56) पत्नी ठाकुर राम की मौत हो गई है।

Also Read: UP News: बलरामपुर में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से ढही छत, एक ही परिवार के 9…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.