VIDEO: एकबार फिर से मैदान में दिखेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’, इस लीग में मचाएंगे धमाल

Sachin Tendulkar: IPL फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मास्टर ब्लास्टर को नेट्स में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं.

दरअसल, सचिन तेंदुलकर मास्टर्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के लिए नेट्स में पसीना बहा रहे हैं. इस टूर्नामेंट का आगाज 22 फरवरी से हो रहा है. वहीं, मास्टर्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल 16 मार्च को खेला जाएगा. बहरहाल, इस टूर्नामेंट के लिए सचिन तेंदुलकर के अलावा अन्य लीजेंड्स क्रिकेटरों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

तेंदुलकर, लारा, संगकारा से जैक कैलिस तक

IML 2025

आपको बता दें कि मास्टर्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में भारत के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें खेलेंगी. ब्रायन लारा वेस्टइंडीज की कप्तानी करेंगे. जबकि पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा श्रीलंका की कप्तानी करते नजर आएंगे. जैक कैलिस के हाथों में साउथ अफ्रीकी टीम की कमान होगी. जबकि इयॉन मॉर्गन अंग्रेजों की कप्तानी करते दिखेंगे.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ऑलराउंडर शेन वॉटसन होंगे. गौरतलब है कि मास्टर्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आगाज 22 फरवरी से हो रहा है. वहीं, मास्टर्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल 16 मार्च को खेला जाएगा.

IML 2025

आपको बता दें कि मास्टर्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर सुनील गावस्कर को बनाया गया है.

Also Read: Union Budget 2025: नए बजट से IPL 2025 में बिकने वाले क्रिकेटरों पर क्या पड़ेगा असर?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.