Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच के तहत एसएसबी व ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना शोहरतगढ़ की चौकी कोटिया पर ऑपरेशन कवच के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने एसएसबी एवं इंडो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक में अधिकारियों ने ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों और सीमा सुरक्षा मंप ग्राम सुरक्षा समिति की भूमिका के बारे में जानकारी दी। सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अवैध आवागमन या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

ऑपरेशन कवच के तहत एसएसबी व ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक

इस दौरान साइबर अपराध को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए लोगों को सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, चन्दन को 6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.