हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है Milk!
Sandesh Wahak Digital Desk: दूध (Milk) को लंबे समय से सेहत और ताकत का प्रतीक माना जाता रहा है। बचपन से ही यह सिखाया जाता है कि दूध (Milk) पीने से शरीर मजबूत होता है, हड्डियां सशक्त बनती हैं और कमजोरी दूर होती है। दूध (Milk) में मौजूद जरूरी पोषक तत्व शरीर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं, इसी कारण इसे रोजाना की डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है।
हालांकि बदलती लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी नई जानकारियों के बीच अब यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या दूध वास्तव में हर किसी के लिए उतना ही फायदेमंद है जितना माना जाता है। दूध (Milk) पीने के बाद कुछ लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियां या अन्य दिक्कतें महसूस होती हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि दूध (Milk) सभी के शरीर पर एक जैसा असर क्यों नहीं करता और किन वजहों से यह हर किसी के लिए सही विकल्प नहीं माना जाता।
हर किसी के लिए सही क्यों नहीं Milk?
आरएमएल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि के मुताबिक दूध (Milk) हर व्यक्ति को सूट करे, यह जरूरी नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह लैक्टोज इनटॉलरेंस है। ऐसे लोगों के शरीर में लैक्टेज एंजाइम की कमी होती है, जिसकी वजह से दूध (Milk) को पचाने में परेशानी आती है। इसके चलते गैस, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कुछ लोगों में दूध से एलर्जी की शिकायत भी देखी जाती है या फिर दूध (Milk) पीने से बलगम बढ़ जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम या सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वहीं जिनका पाचन तंत्र कमजोर होता है, उनके लिए दूध भारी साबित हो सकता है। ऐसे लोगों को दूध पीने के बाद पेट फूलने या भारीपन का एहसास होता है। यही कारण है कि सेहतमंद माने जाने के बावजूद दूध हर किसी के लिए सही विकल्प नहीं होता।

दूध और स्किन प्रॉब्लम का संबंध
कुछ मामलों में दूध (Milk) का सेवन स्किन से जुड़ी परेशानियों को भी बढ़ा सकता है। खासतौर पर जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है या जिन्हें पहले से मुंहासों की समस्या रहती है, उनमें दूध (Milk) पीने के बाद एक्ने बढ़ने की शिकायत देखी गई है। माना जाता है कि दूध (Milk) में मौजूद कुछ हॉर्मोन स्किन की तेल ग्रंथियों को ज्यादा सक्रिय कर सकते हैं।
इसका नतीजा यह होता है कि पोर्स बंद होने लगते हैं और मुंहासे उभरने लगते हैं। हालांकि यह समस्या हर व्यक्ति के साथ नहीं होती। यह पूरी तरह व्यक्ति की स्किन टाइप और शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। फिर भी स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों को दूध के सेवन पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
क्या करना चाहिए?
अगर दूध (Milk) पीने से शरीर को परेशानी होती है तो इसे जबरदस्ती डाइट में शामिल करना जरूरी नहीं है। ऐसे लोग दूध (Milk) की जगह दही, छाछ या लैक्टोज-फ्री दूध (Milk) का सेवन कर सकते हैं, जो पचाने में अपेक्षाकृत आसान होते हैं। दूध की मात्रा कम करके भी शरीर की प्रतिक्रिया को समझा जा सकता है।
पेट या स्किन से जुड़ी समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर होता है। सबसे अहम बात यह है कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए वही चीज अपनानी चाहिए जो आपकी सेहत के लिए सही साबित हो।
Also Read: कोहरे का कहर, हाइवा और कार की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत

