पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ के करीब ‘मिर्जापुर: द मूवी’, तीसरे दिन छापे 36 करोड़

Bollywood News: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

4 सितंबर को रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंचकर शानदार शुरुआत की है।

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रविवार यानी तीसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 25.75 करोड़ और शनिवार को 32 करोड़ रुपये कमाए थे।

इस तरह तीन दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले करीब 4 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला।

चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इसके सोमवार को 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक और सोनल चौहान समेत कई कलाकार नजर आए हैं।

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी मिलता दिख रहा है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर शुरुआत से ही अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है।

Also Read: ‘हनुमान अंश’ के सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज कराएंगे CM मोहन यादव, 1 लाख की सम्मान निधि का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.