Lucknow News: मोहम्मद साजिद दोबारा बने सपा प्रवक्ता, अखिलेश यादव ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के मुखिया तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुहम्मद साजिद (साजिद रजा) को एक बार फिर से पार्टी (SP) का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पेशे से पत्रकार मुहम्मद साजिद इसके पूर्व भी प्रदेश प्रवक्ता के रूप में समाजवादी पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से रखते आए हैं। मोहम्मद साजिद द्वारा पार्टी का पक्ष रखने और सक्रियता के साथ पार्टी के हित में कार्य करने पर अखिलेश यादव ने खुशी ज़ाहिर करते हुए उन्हें एक बार पुनः प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त कर दिया।
बरेली के रहने वाले मुहम्मद साजिद का पत्रकारिता जगत से भी खासा नाता रहा है। वे सक्रिय प्रवक्ता और एक अनुभवी संपादकीय लेखक भी हैं। मोहम्मद साजिद पूर्व में दैनिक आज, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, नेशनल वॉयस, प्रभात खबर, दैनिक भास्कर, यूपी टाइम्स, द जस्टिस हिंदी समेत कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में पत्रकार के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Mohammad Sajid

सामाजिक कार्य में बेहद सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुहम्मद साजिद की बहादुरी का अद्भुत उदाहरण देखने को तब मिला, जब हिमगिरि एक्सप्रेस के एसी कोच में छात्रों के आग लगा दिए जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। भयावह स्थिति में, जब यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे, तब मुहम्मद साजिद ने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों यात्रियों को जलती हुई कोच से सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। इनके इस साहसिक कार्य को व्यापक सराहना मिली। हिंदुस्तान अखबार ने इनकी बहादुरी को सम्मानित करते हुए अपने मासिक संस्करण में एक विशेष लेख प्रकाशित किया, जिससे इनकी वीरता को पूरे समाज में सार्वजनिक रूप से सराहा गया।

मोहम्मद साजिद सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर भी पार्टी का पक्ष रखने में काफी सक्रिय हैं। वह समाज के वंचित वर्गों, दबे-कुचले समुदायों और वंचित समूहों के अधिकारों के लिए बेबाकी से आवाज उठाते हैं। अपने निडर विचारों और आत्मविश्वास के साथ, साजिद सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखते हैं और जनता को जागरूक करने का कार्य करते हैं।

Also Read: आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.