Greater Noida News: मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके 11 साल के बेटे ने 13वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान साक्षी चावला (37) और उनके बेटे दक्ष चावला (11) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मानसिक तनाव से परेशान था परिवार

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मां और बेटे दोनों ने दुनिया छोड़ने की बात लिखी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मृतक बेटा दक्ष मानसिक रूप से बीमार था, जिसकी वजह से मां साक्षी चावला काफी परेशान थीं। माना जा रहा है कि इसी तनाव के कारण दोनों ने यह कदम उठाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है, और लोग इस परिवार के साथ हुई त्रासदी पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Also Read: PGIMER और SGPGI के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, भारत में पहली बार हुई ये अनोखी सर्जरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.