Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरण केस का वांछित मुबारक अली

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शोहरतगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चला विशेष अभियान

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देशों पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस टीम ने खुनुवा रोड स्थित प्लाईवुड तिराहे के पास घेराबंदी की और घेरे में आए संदिग्ध को दबोच लिया।

कोटिया बाजार का रहने वाला है आरोपी

पुलिस पूछताछ और जांच में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुबारक अली (पुत्र मंगरे) के रूप में हुई है, जो शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार का निवासी है। आरोपी के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 78/2026 पंजीकृत था। इस किडनैपिंग केस के दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए छिप रहा था।

इस कामयाब ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कोटिया चौकी प्रभारी व उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार, आरक्षी रामसेवक यादव और विनय कुमार यादव शामिल रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: UP में 9 IPS अफसरों के तबादले, जय नारायण सिंह बने EOW के नए डीजी, आलोक सिंह को PAC की कमान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.