मुजफ्फरनगर में नाबालिग से दरिंदगी, वीडियो बनाकर धमकाया, आरोपी हिरासत में
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के मीरापुर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी मुंहबोली बहन की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर किशोरी का कई बार शोषण किया।
पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी पड़ोस में रहता है और कई वर्षों से उसे बहन मानकर राखी बंधवाता था। उसका परिवार में भाई की तरह आना-जाना था। करीब एक सप्ताह पहले परिवार के बाहर जाने के दौरान किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक रात में घर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
हालत बिगड़ने पर सामने आई घटना
परिजनों के मुताबिक, आरोपी ने किशोरी को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। करीब पांच दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी की मां और भाई उसे लेकर थाने पहुंचे। मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।
श्रावस्ती में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में भी छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि गांव का ननके (25) पुत्र बाबू कोल्ड्रिंक दिलाने के बहाने बच्ची को शौचालय में ले गया और वहां वारदात की। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
Also Read: भैंस छोड़ने के बदले मेयर मांग रहीं 1 लाख का घूस, अवैध डेयरी एक्शन पर सपा का बड़ा आरोप

