Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर CM योगी की फोटो से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, सऊदी से लौटा युवक गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक युवक को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक ने यह काम सऊदी अरब से किया था, जहां वह काम कर रहा था, लेकिन जैसे ही वह अपने गांव कुल्हाड़ी लौटा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी की फोटो से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, सऊदी से लौटा युवक गिरफ्तार

क्या था पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के कुर्बान उर्फ अल्तमस नामक युवक ने 28 सितंबर को मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत धारा 353(2) बीएनएस और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

जिसके बाद यूपी पुलिस युवक के हिंदुस्तान लौटने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही कुर्बान अपने गांव पहुंचा, चरथावल थाना पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस की ‘खातिरदारी’ इतनी सख्त थी कि युवक अब बिना पुलिस के सहारे चलने में भी असमर्थ दिखा। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने किए की माफी मांगते हुए गिड़गिड़ा रहा था।

डिजिटल दुस्साहस पर संदेश

जानकारी के मुताबिक, युवक ने यह ‘डिजिटल दुस्साहस’ सऊदी अरब में करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि साइबर स्पेस में इस तरह की अराजकता या संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह घटना यह भी दर्शाती है कि सोशल मीडिया पर भी अभिव्यक्ति की सीमा होती है और इसके उल्लंघन पर कार्रवाई की जाती है।

 

Also Read: करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया CBI जांच का आदेश, रिटायर्ड जज अजय रस्तोगी करेंगे निगरानी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.