नर्सिंग लीडरशिप को समर्पित राष्ट्रीय सम्मेलन, लखनऊ में होगा भव्य आयोजन, ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़ी एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। रविवार, 13 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में “नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन नर्सिंग लीडरशिप एंड एक्सिलेंस” का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन नर्सिंग पेशे की नई दिशा तय करने के साथ-साथ भविष्य के स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती देने की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य नर्सिंग नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और दक्षता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में देशभर से वरिष्ठ नर्सिंग विशेषज्ञ, स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञ और 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि सम्मेलन के दौरान प्रतिभाशाली छात्रों को 3 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति भी वितरित की जाएगी।

ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उनके साथ हेल्थ सेक्टर की कई जानी-मानी हस्तियां मंच साझा करेंगी।

आयोजक और भागीदार संस्थाएं

इस सम्मेलन का आयोजन TISHHA Consultants LLP द्वारा किया जा रहा है एक अग्रणी हेल्थकेयर कंसल्टेंसी जो देश के टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आयोजन TISHHA की CSR पहल TISHHA CARES के तहत किया जा रहा है।

सम्मेलन में भागीदार प्रमुख संस्थाओं में शामिल हैं:

  • एडमी इंश्योरेंस ब्रोकर्स (EDME) – हेल्थ इंश्योरेंस समाधान में अग्रणी कंपनी
  • ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TNAI) – उत्तर प्रदेश शाखा
  • क्वालिटी एंड एक्रेडिटेशन इंस्टीट्यूट (QAI) – स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में मानक तय करने वाली संस्था
  • नर्सिंग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां होंगी शामिल
  • डॉ. विनी अशोक त्रिभुवन (केयर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, हैदराबाद)
  • डॉ. दीप्ति शुक्ला (TNAI, लखनऊ)
  • डॉ. रश्मि पी. जॉन (केजीएमयू, लखनऊ)
  • प्रिसेला फर्नांडिस (मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ)
  • डॉ. जस्मी मनु (रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर)
  • डॉ. शुभांगी जाधव (एमजीएम हॉस्पिटल, नवी मुंबई)
  • भावना वर्मा (सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली)

लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान होगा विशेष आकर्षण

सम्मेलन में हेल्थ सेक्टर में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक वरिष्ठ स्वास्थ्य पेशेवर को लाइफटाइम अचीवमेंट इन हेल्थकेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सेवा भाव और भारत की नर्सिंग व्यवस्था को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान के लिए दिया जाएगा।

सम्मेलन का उद्देश्य

यह सम्मेलन न सिर्फ नर्सिंग नेतृत्व को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि स्वास्थ्य नीति, गुणवत्ता मानकों और शिक्षा प्रणाली पर भी गहन चर्चा का मंच बनेगा। खासतौर पर यह पहल उन स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी जो ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में सेवा दे रहे हैं।

Also Read: यूपी में ‘कच्चे आम’ पर सियासत, केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर ली चुटकी, बोले-…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.