NEET PG Admit Card 2026 जारी, 30 अगस्त को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG Admit Card 2026: NEET PG 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए सिटी की जानकारी पहले ही 11 अगस्त 2026 को जारी की जा चुकी है।

30 अगस्त को होगी NEET PG परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 (रविवार) को होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए होगी।

उम्मीदवारों को केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं। होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

देश में 86,360 PG मेडिकल सीटें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में देशभर में 86,360 PG मेडिकल सीटें उपलब्ध हैं। इनमें कर्नाटक में 10,092, महाराष्ट्र में 9,216, तमिलनाडु में 8,023 और उत्तर प्रदेश में 7,437 सीटें हैं। केंद्र सरकार ने 2025-26 से 2028-29 के बीच 5,000 अतिरिक्त PG सीटें जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.