बुलंदशहर में NIA की रेड: हवाला-टेरर फंडिंग के शक में 3 भाइयों के घरों पर छापेमारी

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब 8:30 बजे एनआईए की टीम ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कॉस्मेटिक कारोबारी अब्दुल कादिर और उसके दो भाइयों फैजल व बिलाल के घरों पर एक साथ छापेमारी की। तीनों पर हवाला, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े होने का संदेह है। कार्रवाई शहर के मोहल्ला इंटारोड़ी स्थित तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ शुरू की गई।

बड़ी मात्रा में नकदी मिलने की सूचना

जानकारी के अनुसार, विशाखापट्टनम से तीन वाहनों में पहुंची एनआईए टीम ने तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद बैंक से करेंसी काउंटिंग मशीनें मंगाईं। फिलहाल बरामद रकम की गिनती जारी है। छापेमारी के दौरान दो थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

बुलंदशहर में NIA की रेड: हवाला-टेरर फंडिंग के शक में 3 भाइयों के घरों पर छापेमारी

विदेश से लौटने के बाद बढ़ी थी निगरानी

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब्दुल कादिर हाल ही में विदेश से लौटा था। उस पर हवाला नेटवर्क, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े होने का शक है। इसी इनपुट के आधार पर एनआईए ने यह कार्रवाई की। सुरक्षा एजेंसियों ने मोहल्ला इंटारोड़ी और आसपास के क्षेत्र को घेरकर सील कर दिया है। किसी बाहरी व्यक्ति को मौके पर जाने की अनुमति नहीं है, जबकि अंदर मौजूद लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई है।

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि एनआईए की जांच अभी जारी है। दो मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरी कार्रवाई की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.