Miss Universe India 2026: केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो बनीं विजेता, अब मिस यूनिवर्स में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Entertainment News: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित हुआ।

देशभर से पहुंचीं 52 फाइनलिस्ट्स के बीच केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ अब वह नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

फिनाले में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और मंच पर प्रदर्शन के आधार पर परखा गया।

कौन हैं केजिया लिज मेजो?

केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली केजिया लिज मेजो लॉ की छात्रा होने के साथ-साथ मॉडल हैं।

उन्होंने 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और फर्स्ट रनर-अप रही थीं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जहां वह खुद को मॉडल, एक्टर और डांसर के रूप में पेश करती हैं।

खिताब जीतने के बाद केजिया ने अपने संघर्ष के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि एक समय वह अपनी तस्वीर, व्यक्तित्व और लुक को लेकर असहज महसूस करती थीं।

Kezia Liz Mejo

खुद पर काम करने और अपनी कम्युनिकेशन स्किल व पर्सनैलिटी को निखारने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा।

सुष्मिता सेन की अगुवाई में हुई जूरी

जयपुर में हुए ग्रैंड फिनाले की जूरी की अध्यक्षता सुष्मिता सेन ने की। पैनल में पूर्व टाइटल होल्डर सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला समेत कई अन्य हस्तियां शामिल रहीं। सुष्मिता सेन 1994 में भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं।

अब केजिया लिज मेजो के सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की चुनौती होगी।

नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में दुनिया के अलग-अलग देशों की प्रतिभागियों के बीच वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Also Read: ‘वाराणसी’ को ग्लोबल बनाने की राजामौली की बड़ी तैयारी, 50 भाषाओं में होगी डबिंग, 1500 एक्टर्स देंगे वॉयस सैंपल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.