‘अभी बहुत टाइम है…’, अजीत अगरकर के सवाल पर BCCI सचिव सैकिया ने दिया अपडेट
Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर को लेकर BCCI ने फिलहाल जल्दबाजी से इनकार किया है।
मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म होगा।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड के पास नए चयनकर्ता पर फैसला लेने के लिए अभी पर्याप्त समय है।
4 अक्टूबर के बाद होगा फैसला
देवजीत सैकिया ने कहा कि अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर तक है और तब तक मौजूदा चयन समिति काम करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर के बाद खाली होने वाले पद को लेकर फैसला लिया जाएगा और BCCI की ओर से निर्णय होने पर इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल और पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा का नाम नए चीफ सिलेक्टर की दौड़ में बताया जा रहा है।

हालांकि, BCCI ने अभी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है।
एशियन गेम्स में पुरुष टीम पर नजर
BCCI सचिव ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर भी खुशी जताई।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पुरुष टीम भी जापान में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 सितंबर से करेगी, जबकि क्रिकेट इवेंट का फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। पिछले एशियन गेम्स में भारत की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ ने की थी।
Also Read: पूरे करियर में न शतक, न अर्धशतक, न विकेट… अब बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच

