अखिलेश यादव से पुराने संबंध, पर मैं बीजेपी में ही हूं: बृजभूषण शरण सिंह

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी और गर्माहट तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ताजा बयानों ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के 150 सीटों के दावे पर अखिलेश यादव बिन सब सूना है टिप्पणी करने वाले बृजभूषण शरण सिंह ने अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव संग अपने संबंधों और राज्यसभा जाने की अटकलों पर रुख साफ किया है। गुरुवार को दिल्ली से अयोध्या पहुंचे पूर्व सांसद ने कहा कि वे बीजेपी में ही हैं और उनका किसी अन्य दल में जाने का कोई इरादा नहीं है।

अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए अपने पुराने संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ उनके पुराने और व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। न तो वे अखिलेश की बुराई करते हैं और न ही अखिलेश यादव उनकी। उन्होंने याद दिलाया कि वे पहले सपा से सांसद भी रह चुके हैं और अखिलेश यादव एक भले व्यक्ति हैं

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अभी भाजपा में हैं और समाजवादी पार्टी (सपा) से राज्यसभा उम्मीदवार बनने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया। उन्होंने अखिलेश यादव को एक अच्छा व्यक्ति बताया और कहा कि दोनों के बीच पुराने व अच्छे संबंध हैं। वे एक-दूसरे की बुराई नहीं करते। भाजपा और सपा द्वारा एक-दूसरे के विधायकों/नेताओं के संपर्क में होने के दावों पर उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की चर्चाएं और दावे चलते रहते हैं। उन्होंने बाबा रामदेव के इस बयान का समर्थन किया कि भारत के 70 से 80 प्रतिशत मुस्लिम पहले हिंदू थे, और कहा कि वे खुद भी यह बात काफी समय से कहते आ रहे हैं।

Also Read: कैप्टन स्मित मच्छार को विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार देगी सरकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.