दमदार फीचर्स के साथ 8 जुलाई को लॉन्च होंगे OnePlus के दो धांसू 5G स्मार्टफोन

Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप एक नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो OnePlus आपके लिए एक जबरदस्त मौका लेकर आ रहा है। कंपनी ने 8 जुलाई, 2025 को अपनी लोकप्रिय Nord सीरीज के तहत दो नए बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि की है। यही नहीं, इसी इवेंट में OnePlus Buds 4 TWS ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे।

वनप्लस ने खुद अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से इसकी घोषणा की है। लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे होगा और दोनों फोन Amazon और OnePlus की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च

कंपनी जिन दो नए डिवाइसेज को लॉन्च करने जा रही है, वे OnePlus Nord 5, OnePlus Nord CE 5 हैं। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल के Nord 4 और Nord CE 4 के अपग्रेडेड वर्जन होंगे।

क्या होंगे खास फीचर्स

OnePlus Nord 5:

प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3

डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट AMOLED स्क्रीन

डिजाइन: कॉम्पैक्ट और OnePlus 13s जैसा प्रीमियम लुक

रैम/स्टोरेज: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज

कैमरा: डुअल रियर कैमरा

बैटरी: फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी

OnePlus Nord CE 5:

प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400e

डिस्प्ले: बड़ा स्क्रीन पैनल

रैम/स्टोरेज: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज

Also Read: चुनाव से पहले सपा ने सेट किया टारगेट, क्या राहुल गांधी की रणनीति पर चलेंगे अखिलेश यादव?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.