Pakistan vs Afghanistan तनाव बढ़ा, ACB ने तोड़ा क्रिकेट संबंध, राशिद खान ने छोड़ा PSL

एयर स्ट्राइक में तीन खिलाड़ियों की मौत के बाद बड़ा फैसला, राशिद खान ने PSL से हटाया नाम

Sandesh Wahak Digital Desk: अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में 17 अक्टूबर 2025 की देर रात हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

इस हमले में अफगानिस्तान क्रिकेट से जुड़े तीन स्थानीय खिलाड़ी—कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून—की मौत हो गई।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है।

एसीबी ने पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से नाम वापस ले लिया है। यह सीरीज 17 से 29 नवंबर के बीच पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच लाहौर और रावलपिंडी में आयोजित की जानी थी।

लेकिन खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान ने इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया है।

Rashid Khan

राशिद खान का बड़ा फैसला – PSL से किनारा

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से दूरी बना ली है। राशिद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने प्रोफ़ाइल से PSL फ्रेंचाइज़ी लाहौर कलंदर्स का नाम हटा दिया है।

उन्होंने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने को लेकर अपना रुख सख्त कर लिया है और स्पष्ट संदेश दिया है कि वह इस कठिन समय में अपने देश के साथ खड़े हैं। राशिद आईपीएल में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हैं और टीम का नाम अभी भी उनके बायो में मौजूद है।

राशिद ने पोस्ट जारी कर अफगान नागरिकों और मारे गए खिलाड़ियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने लिखा कि यह अफगानिस्तान के लिए कठिन समय है और वह अपने राष्ट्र और क्रिकेट परिवार के साथ हैं। राशिद ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसले का समर्थन किया है।

बढ़ सकता है तनाव

क्रिकेट जगत इस घटना से स्तब्ध है। पाकिस्तान की ओर से हमले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर न्याय की मांग उठाने की तैयारी में है।

दोनों देशों के बीच पहले से ही राजनीतिक तनाव रहा है, लेकिन अब इसका असर खेल संबंधों पर भी साफ दिख रहा है।

Also Read: Airstrike In Afghanistan: तीन क्रिकेटरों की मौत पर ICC चेयरमैन जय शाह ने जताया दुख, एक्शन की मांग तेज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.