पाकिस्तानी खिलाड़ी को भारतीय फ्रेंचाइजी से खेलने की मंजूरी, करोड़ों की होगी कमाई

Sports News: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने कई खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) दे दी है।

इसी कड़ी में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को भी द हंड्रेड लीग में खेलने की अनुमति मिल गई है। अबरार इस टूर्नामेंट में भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

अबरार अहमद के अलावा शादाब खान, अब्दुल्लाह शफीक, उस्मान तारिक और साहिबजादा फरहान को भी विभिन्न टी20 लीग में खेलने की मंजूरी दी गई है।

खास बात यह है कि ग्लोबल सुपर लीग के लिए पीसीबी ने सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों को एनओसी जारी की है, जिसमें पाकिस्तान सुपर लीग की टीम लाहौर कलंदर्स भी हिस्सा लेगी।

अबरार अहमद को कैसे मिली एनओसी

द हंड्रेड लीग के लिए जब अबरार अहमद को सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने खरीदा था, तब भारत में इस फैसले को लेकर काफी विवाद हुआ था।

सोशल मीडिया पर टीम की मालकिन काव्या मारन के खिलाफ नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं।

Abrar Ahmed

हालांकि, फ्रेंचाइजी अपने फैसले पर कायम रही और अंततः पीसीबी ने भी अबरार को खेलने की अनुमति दे दी।

अबरार अहमद पहली बार द हंड्रेड लीग में खेलेंगे। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ी फ्रेंचाइजी ने 2.55 लाख डॉलर में खरीदा है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.5 करोड़ रुपये के बराबर है। द हंड्रेड लीग का आयोजन 21 जुलाई से 16 अगस्त तक किया जाएगा।

21 खिलाड़ियों को मिली एनओसी

पीसीबी ने द हंड्रेड 2026, एलपीएल 2026, सीपीएल 2026 और ग्लोबल सुपर लीग 2026 के लिए कुल 21 खिलाड़ियों को एनओसी दी है।

इनमें से 16 खिलाड़ी गयाना में होने वाली ग्लोबल सुपर लीग में हिस्सा लेंगे, जहां दुनिया भर की चैंपियन टीमें मुकाबला करेंगी।

Also Read: ENG vs IND 2nd T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की चुनौती, टीम इंडिया की नजर अहम खिलाड़ियों पर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.