पंकज त्रिपाठी बोले- मेरा आधार कार्ड माधव मिश्रा से लिंक है
Sandesh Wahak Digital Desk: मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक बार फिर हिट वेब सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीज़न में अपने लोकप्रिय किरदार माधव मिश्रा के रूप में लौट आए हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें इस किरदार में ढलने में कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि उनका आधार कार्ड ही माधव मिश्रा से लिंक है।
एक बातचीत के दौरान पंकज ने बताया कि वह किरदारों की तैयारी को बहुत सरल रखते हैं। आजकल के कलाकारों पर काम का दबाव बहुत ज्यादा होता है, इसलिए वह कोई जटिल तरीका नहीं अपनाते। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, सबसे पहले हम कहानी सुनते हैं, अगर कहानी अच्छी लगे तो पूरी टीम के साथ कुछ रीडिंग सेशन होते हैं। निर्देशक रोहन सर भी उसमें मौजूद रहते हैं। उसी दौरान किरदार की बुनियादी बातें समझ आ जाती हैं।
आधार भारत सरकार द्वारा जारी 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जो बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डेटा के आधार पर दी जाती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी बायोमैट्रिक पहचान प्रणाली मानी जाती है।
पंकज आगे बताते हैं, अगर किसी पुराने सीज़न का किरदार वापस आ रहा है, तो हम एक-दो एपिसोड दोबारा देख लेते हैं। बस, इतना ही। बाकी तो जैसे ही साइनिंग अमाउंट अकाउंट में आता है, वैसे ही किरदार अपने-आप बहकर आने लगता है। क्रिमिनल जस्टिस हॉटस्टार स्पेशल्स की एक कानूनी और क्राइम थ्रिलर सीरीज़ है, जो 2008 की ब्रिटिश टीवी सीरीज़ पर आधारित है। इसके चौथे सीज़न में पंकज त्रिपाठी के साथ सुरवीन चावला और श्वेता बसु प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं।
यह शो अप्लॉज एंटरटेनमेंट और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ मिलकर बनाया गया है और इसे रोहन सिप्पी ने निर्देशित किया है। क्रिमिनल जस्टिस सीज़न 4 अब JioCinema पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
Also Read: ‘The Traitors’ से स्क्रीन डेब्यू करने जा रहीं अंशुला कपूर, बोलीं- एक्टिंग तो मेरे खून में है

