सोनम वांगचुक से मिले पवन खेड़ा, अनशन खत्म करने की अपील

Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर लद्दाख के अधिकारों के लिए अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के आंदोलन को अब विपक्षी दलों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक और उनके साथियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों से अपनी सेहत का ख्याल रखने और जान दांव पर न लगाने की पुरजोर गुजारिश की।

पवन खेड़ा ने आंदोलन के मंच से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस असंवेदनशील हुकूमत के सामने अपनी जान जोखिम में डालना ठीक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के सोशल मीडिया संदेश का जिक्र करते हुए कहा, मैं आज यही पैगाम लेकर सोनम जी के पास आया हूँ कि वे अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें।

यह सरकार लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को अनसुना करने के लिए जानी जाती है, इसलिए इनके सामने इस तरह से अपनी सेहत बिगाड़ना सही नहीं है।

Also Read: लखनऊ में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर क्राइम ब्रांच का छापा, सुशांत गोल्फ सिटी के ओमैक्स अपार्टमेंट से 8 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.