Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हमला, PM मोदी को बताया ‘महंगाई मैन’

Sandesh Wahak Digital Desk: बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार इजाफा होने के बाद Indian National Congress ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को ‘महंगाई मैन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है और वसूली थमने का नाम नहीं ले रही।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले 11 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 8 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

पार्टी ने दावा किया कि शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल के दाम 2.87 रुपये और डीजल के दाम 2.80 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए।

कांग्रेस ने लिखा, “महंगाई मैन मोदी ने पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपये महंगा कर दिया। अपने पूंजीपति दोस्तों को मालामाल करने के लिए जनता की जेब काटी जा रही है। लोग पहले से महंगाई में पिस रहे हैं, लेकिन सरकार की वसूली थम नहीं रही।”

10 दिनों में 7 रुपये से ज्यादा महंगा ईंधन

तेल कंपनियों ने 25 मई की सुबह 6 बजे से पेट्रोल-डीजल के दामों में ताजा बढ़ोतरी लागू की। इसके बाद राजधानी Delhi में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इससे पहले 15 मई को करीब 3 रुपये, 19 मई को लगभग 90 पैसे, 23 मई को फिर 90 पैसे और अब 25 मई को दोबारा कीमतें बढ़ाई गईं। कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

बड़े शहरों में क्या हैं ताजा रेट?

देश के अन्य शहरों की बात करें तो Mumbai में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। Noida में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Bhopal में पेट्रोल 114.57 और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। Chandigarh में पेट्रोल 101.51 और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है, जबकि Patna में पेट्रोल 113.37 और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वहीं आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

Also Read: अभिषेक बनर्जी के गढ़ में TMC की करारी हार, फलता से BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 1 लाख से अधिक वोटों से जीते

Get real time updates directly on you device, subscribe now.