बुमराह को हर फॉर्मेट में खिलाना पड़ सकता है भारी, रवि शास्त्री ने दी चेतावनी

Sports News: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने अहम सलाह दी है।

उनका कहना है कि अगर बुमराह को 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, तो उन्हें तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने से बचना चाहिए और टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि शास्त्री ने कहा कि बुमराह को वर्ल्ड कप तक वनडे और टी20 में चुनिंदा मैच खेलने चाहिए।

उन्होंने सुझाव दिया कि बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बचाकर रखना चाहिए, क्योंकि वहां उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। लगातार मुकाबलों के बीच बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना टीम के लिए चुनौती होगा।

Ravi Shastri

भुवनेश्वर कुमार की वापसी का समर्थन

रवि शास्त्री ने करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं है।

भुवनेश्वर का अनुभव और IPL में दिखाई गई फॉर्म न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में टीम के काम आ सकती है।

मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह देने की पैरवी

शास्त्री ने मोहम्मद शमी की वापसी का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे शमी को उनके टेस्ट और वनडे रिकॉर्ड के आधार पर भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए।

Also Read: गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल, बल्लेबाजी मजबूत करने के चक्कर में गेंदबाजी हो रही कमजोर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.