पीएम मोदी ने की शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात, भावुक अकी बोलीं- भारत-जापान रिश्ते मजबूत करूंगी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारत और आबे परिवार के गहरे संबंधों को याद किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी से मिले गर्मजोशी भरे अपनेपन से अकी आबे काफी भावुक हो गईं।

आबे-सान सच्चे मित्र और दूरदर्शी नेता थे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि अकी आबे से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने भारत के प्रति आबे परिवार के अटूट जुड़ाव की सराहना की। पीएम ने लिखा, “आबे-सान मेरे एक करीबी दोस्त और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक पहुँचाया। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन भारत-जापान दोस्ती में उनके अमूल्य योगदान के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।”

मुलाकात के बाद अकी आबे ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी से मिलकर उन्हें जो अपनापन मिला, उससे उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा, भारत और जापान के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे पति (शिंजो आबे) भी इस आत्मीय पल में हमारे साथ मौजूद रहे होंगे।

Also Read: मुंबई के मुलुंड में लेबर कैंप में लगी भीषण आग, 7 एलपीजी सिलेंडर फटे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.