‘बम’ लिखे टिशू पेपर से मचा हड़कंप, दम्माम-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight: दम्माम से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट की सोमवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के एक क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा था। इसके बाद सुरक्षा को लेकर तत्काल अलर्ट जारी किया गया।

फ्लाइट में उस समय कुल 32 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर सुरक्षित उतार लिया गया। यात्रियों को विमान से बाहर निकालने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।

विमान की जांच जारी

‘बम’ लिखे संदेश के मिलने के बाद विमान की पूरी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि टिशू पेपर पर धमकी किसने लिखी और क्या विमान में वास्तव में कोई संदिग्ध वस्तु मौजूद है।

फिलहाल यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान की तलाशी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह सिर्फ धमकी भरा संदेश था या इसके पीछे कोई वास्तविक खतरा था।

घटना के कारण दम्माम-दिल्ली उड़ान को अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय अहमदाबाद में उतारना पड़ा। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और विमान से जुड़ी आगे की कार्रवाई जांच के परिणाम के आधार पर की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.