बरेली में बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना सीबीगंज पुलिस ने छेड़छाड़, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त अकबर अली पुत्र अफसर अली निवासी ग्राम जोगीठेर, थाना सीबीगंज, बरेली को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित द्वारा थाना सीबीगंज में दी गई शिकायत में बताया गया कि अभियुक्त अकबर अली ने उसकी पुत्री को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर थाना सीबीगंज में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 213/25 धारा 126/74/352/351(2)/308(6) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आज दिनांक 11 मई को मुखबिर की सूचना पर पस्तौर रेलवे फाटक के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Also Read: आईजी साहब! दुष्कर्म के आरोपी गैंगस्टर को नहीं गिरफ्तार कर रही नगर पुलिस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.