प्रयागराज में चुनाव से पहले पोस्टरवार, ‘ब्राह्मण शंख बजाएगा…’ से BJP का नेहरू वंश पर निशाना

Prayagraj Poster War 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन प्रयागराज में सियासी माहौल गरमाने लगा है। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर लगाए गए पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इन पोस्टरों में बीजेपी (BJP) के समर्थन और कांग्रेस (Congress) के विरोध में खुला संदेश दिया गया है।

पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में लिखा है, “ब्राह्मण शंख बजाएगा, नेहरू वंश को ना अपनाएगा”। इसके साथ ही दलित और पिछड़े वर्ग को भी राजनीतिक संदेश से जोड़ते हुए लिखा गया है, “दलित-पिछड़ा साथ चलेगा, मोदी-योगी मिलकर 2027 में फिर सरकार बनाएंगे।”

Poster में BJP की सत्ता वापसी का दावा

प्रयागराज के अलग-अलग हिस्सों में लगे इन पोस्टरों में 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की दोबारा सरकार बनने का दावा किया गया है। कई पोस्टरों पर “सनातन एकता जिंदाबाद” जैसे नारे भी लिखे गए हैं।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये पोस्टर किसने और कब लगवाए। पोस्टरों में किसी संगठन या व्यक्ति का नाम भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। उनके संदेश को देखते हुए इन्हें बीजेपी समर्थक राजनीतिक प्रचार से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नेहरू परिवार के नाम पर कांग्रेस पर निशाना

पोस्टरों में इस्तेमाल किए गए ‘नेहरू वंशज’ शब्द को कांग्रेस की राजनीतिक विरासत पर सीधा हमला माना जा रहा है। वहीं ब्राह्मण, दलित और पिछड़े वर्ग को एक साथ जोड़कर बीजेपी के पक्ष में सामाजिक समीकरण का संदेश देने की कोशिश दिखाई दे रही है।

पोस्टर सामने आने के बाद विपक्षी दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रयागराज में पोस्टर पॉलिटिक्स (Poster Politics) और तेज हो सकती है। शहर में लगे इन पोस्टरों को लेकर राजनीतिक गलियारों के साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है।

Also Read: दो साल से लापता महिला का नहीं मिला कोई सुराग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी जांच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.