प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, रमेश पोवार को भी मिली अहम जिम्मेदारी

Sports News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बदलाव किया है।

पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को चयन समिति का नया चेयरमैन बनाया गया है। वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार को चयन समिति में नया सदस्य नियुक्त किया गया है।

BCCI के मुताबिक, चयन समिति में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के आधार पर प्रज्ञान ओझा को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है।

क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद रमेश पोवार के नाम की सिफारिश की थी।

रमेश पोवार का कैसा रहा है करियर?

रमेश पोवार ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में भी काम किया।

वह भारतीय महिला टीम के हेड कोच रहे और मुंबई, गुजरात की टीमों के साथ-साथ BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

महिला टीम के कोच रहते हुए भारत ने एशिया कप का खिताब जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया।

BCCI ने अजीत अगरकर के योगदान को सराहा

BCCI ने अजीत अगरकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जुलाई 2023 में जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी अगुवाई वाली चयन समिति के दौरान भारत ने तीन ICC ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते।

पुरुष चयन समिति के सदस्य

  • प्रज्ञान ओझा — चेयरमैन
  • शिव सुंदर दास
  • आरपी सिंह
  • अजय रात्रा
  • रमेश पोवार

Also Read: बुमराह को हर फॉर्मेट में खिलाना पड़ सकता है भारी, रवि शास्त्री ने दी चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.