प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक के साथ बिताए खूबसूरत पल, फैंस कर रहे ऐसे कमेंट
Sandesh Wahak Digital Desk: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खास और निजी पलों की झलकियां साझा की हैं, जो उनके फैंस के दिल को छू गईं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी और कुछ करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
पहली तस्वीर में प्रियंका और निक किसी खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर बैठे, साथ में ड्रिंक का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर सुकून और मुस्कान साफ बताती है कि वे इस पल को जी रहे हैं। वहीं, एक और तस्वीर दिल को छू जाती है, जिसमें निक अपने दोनों हाथों में प्रियंका और मालती का हाथ थामे हुए वॉक करते दिखते हैं- मानो एक परिवार की पूरी दुनिया उनके हाथों में बसी हो।
पोस्ट में प्रियंका ने सिर्फ एक शब्द लिखा: “May” इससे साफ है कि ये तस्वीरें मई महीने के खूबसूरत पलों की यादें हैं, जो उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों संग जिया। प्रियंका की बेटी मालती की मासूमियत भी इन तस्वीरों में झलकती है। कभी वह मेकअप करती दिखती हैं, तो कभी दोस्तों के साथ गली में मस्ती करती नज़र आती हैं। उनकी चुलबुली अदाएं फैंस को खूब भा रही हैं।
वीडियो क्लिप में प्रियंका अपनी लाडली को गोद में लेकर कुछ बातें करती नज़र आती हैं। मां-बेटी की ये बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
फैंस का रिएक्शन: एक फैन ने लिखा- “परफेक्ट मां और पत्नी”, दूसरे ने कहा- “प्रियंका जैसा कोई नहीं”, तो किसी ने उनके लाइफस्टाइल को बताया- “ग्लैमरस और ग्रेसफुल।”
Also Read: सारा अली खान बोलीं- अब मैं अनुराग बसु की हीरोइन कह सकती हूं

