Mathura News: गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 महिलाएँ और संचालक गिरफ्तार

Mathura News: यूपी के मथुरा में पुलिस ने दो गेस्ट हाउसों में चल रहे एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने छापेमारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 महिलाओं, गेस्ट हाउस के संचालक और एक ग्राहक को रंगे हाथों पकड़ा।

पुलिस जब गेस्ट हाउस में दाखिल हुई, तो एक महिला रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें धमकाते हुए कहा, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहाँ घुस आने की? जानते हो हमारे मालिक कौन हैं? उसने पुलिस को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी सीधे कमरों में घुस गए।

ग्राहकों को पसंद कराकर भेजी जाती थीं महिलाएँ

पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यहाँ पर पहले ग्राहकों को महिलाएँ पसंद कराई जाती थीं, और फिर उन्हें कमरों में भेजा जाता था। पकड़ी गई महिलाओं में से कुछ बुकिंग पर यहाँ आती थीं। दलाल जीतू हर ग्राहक के हिसाब से महिलाओं को 600 रुपये देता था।

पकड़ी गई महिलाएँ दिल्ली, आगरा, मथुरा, सुल्तानपुर और हरियाणा की रहने वाली हैं। फिलहाल, इन सभी महिलाओं को जमानत पर छोड़ दिया गया है, जबकि गेस्ट हाउस के संचालक दीपक खंडेलवाल और दलाल जीतू को जेल भेज दिया गया है।

Also Read: 12 साल से फरार 50 हज़ार का इनामी बदमाश इरफान से गिरफ्तार, UP STF को मिली सफलता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.