रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता का खुलासा, आधुनिक स्लैंग जानते हैं पुतिन
Sandesh Wahak Digital Desk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भले ही अपनी सख्त छवि के लिए जाने जाते हों, लेकिन उनके प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुतिन आधुनिक स्लैंग यानी अनौपचारिक भाषा से पूरी तरह परिचित हैं, क्योंकि उनके पोते-पोतियाँ भी हैं।
व्लादिवोस्तोक में 10वें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ-2025) के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पेसकोव ने कहा, राष्ट्रपति का एक परिवार है, उनके ग्रैंड चिल्ड्रन हैं। जाहिर है, वह आधुनिक उपसंस्कृति की अभिव्यक्तियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। हालाँकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि पुतिन आधिकारिक बैठकों में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते और काम के दौरान अपनी अलग भाषा का प्रयोग करते हैं।
इस मंच पर पुतिन ने अद्वितीय रूसी भाषा प्रदर्शनी का दौरा भी किया, जहाँ उन्हें दिखाया गया कि कैसे एक ही अर्थ वाले शब्द अलग-अलग समय में बदल जाते हैं। पुतिन ने एक इंटरैक्टिव पैनल पर युवा स्लैंग पर एक गेम खेलने में भी रुचि दिखाई।
3 से 6 सितंबर तक चले इस मंच में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ईईएफ-2025 का मुख्य विषय द फार ईस्ट-कोऑपरेशन फॉर पीस एंड प्रॉस्पैरिटी था। इस मंच का उद्देश्य रूस और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच व्यापार और सहयोग को बढ़ाना है।
Also Read: Sambhal News: सपा विधायक के बाग पर चला बुलडोजर, साढ़े 3 बीघा सरकारी जमीन कराई गई मुक्त

