‘शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले सकते’, राहुल बोले- युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर युवाओं के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। संसद के मानसून सत्र और CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक “नाकाम शिक्षा मंत्री” धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक नहीं ले पा रही है।

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का किया जिक्र

राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में 152 पेपर लीक की घटनाओं से 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, लेकिन अब तक किसी दोषी को सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा, “सजा मेहनत करने वाले युवाओं को मिली। जब छात्रों ने अपने अधिकारों की बात की तो उन्हें लाठी और हिरासत मिली। लीक करने वाले आज़ाद हैं, जबकि सवाल पूछने वाले छात्रों को घसीटा और पीटा जा रहा है।” राहुल ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र अपराधी नहीं हैं और उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं।

'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक नहीं ले सकते', राहुल बोले- युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं मोदी

संसद मार्च के दौरान हुआ था बवाल

सोमवार को CJP के आह्वान पर हजारों छात्र ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। आरोप है कि पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। वहीं, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, हिंसा में 50 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

Also Read: ‘मैं अनशन जारी रखूंगा…’ अस्पताल से वांगचुक का बड़ा ऐलान, सरकार को फिर दी चुनौती 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.