राहुल गांधी ने बिहार में चलाई बुलेट, वोटर अधिकार यात्रा में दिखे अलग अंदाज

Sandesh Wahak Digital Desk: इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, महागठबंधन ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ अपनी वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है। रविवार को यात्रा के आठवें दिन, पूर्णिया के कटिहार मोड़ से इसकी शुरुआत हुई और इस दौरान राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला।

यात्रा में आज राहुल गांधी ने खुद बुलेट चलाई। उनके पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाइक पर उनके साथ चल रहे थे। यह नजारा देखकर पूर्णिया की सड़कों पर लोगों में काफी उत्साह दिखा।

यात्रा की शुरुआत खुश्कीबाग से हुई और यह लाइन बाजार, पंचमुखी मंदिर, रामबाग और सिटी इलाके से होते हुए कसबा और अररिया तक पहुँचेगी। यात्रा के सातवें दिन, राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कटिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा था।

किसानों के साथ तालाब में उतरे राहुल

यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने कटिहार में मखाना किसानों से भी मुलाकात की। वे किसानों के साथ तालाब में उतरे और मखाना फोड़ने में भी उनकी मदद की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को भी सुना। इस वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया भी शामिल होंगे।

Also Read: UP: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को क्रूरता से पीटा, बेहोश होने पर जिंदा जला दिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.